7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सीवरेज बना रहे है या कर रहे है लोगो को बर्बाद

-शहर के वार्ड नंबर तीस के चहल चौक का मामला -अधिकारियों को एक कमरा में बिठाया -कहां पहले लिखित में दो फिर जाने दिया जाएगा

2 min read
Google source verification
sewerage bad situation sriganganagar

sewerage bad situation sriganganagar

श्रीगंगानगर. शहर के चहल चौक पर सीवरेज खुदाई करते समय पानी की पाइप लाइन टूट गई। इस कारण कॉलोनी के शीशपाल और सोहनलाल आदि के मकान की नींव में पानी चला गया। सूचना मिलने पर एलएनटी कपंनी के पीडी गुरु नाथन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कॉलोनी के लोगों को इसकी सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद दयाराम कुलचानियां आदि एकत्रित हो गए।

विरोध-प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया गया। इन लोगों ने कहा कि सीवरेज की पाइप लाइन डालने लिए एक्सकेवेटर मशीन से साढ़े तीन बजे तक पाइप लाइन टूट गई। शाम सात बजे तक पानी चलता रहा। इस कारण वहां पर पानी ही पानी हो गया। कॉलोनी के लोगों के विरोध करने पर एलएनटी कंपनी ने पानी बहार निकालने के लिए दो टैंकर लगाए लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण पानी तक बाहर नहीं निकाला जा सका।

वहीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को इसकी सूचना देकर पहले पानी बंद करवाया गया और फिर टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करवाया गया। उल्लेखनीय है कि इसके अलावा शहर में एक नहीं एक दर्जन अन्य कॉलोनियों में बार-बार पाइप लाइन टूट जाती है। इस कारण लोगों को पानी संकट की समस्या से ही जूझना पड़ता है।

कमरा से नहीं निकलने दिया बाहर

पूर्व पार्षद दयाराम कुलचानियां ने बताया कि एलएनटी कंपनी मनमर्जी कर रही है और पूरे वार्ड की हर गली सीवरेज की खुदाई छोड़ रखी है। इस कारण वार्ड नंबर 30 के हर व्यक्ति परेशान है। कंपनी प्रतिनिधियों से बात कर कनेक्शन करने की मांग की गई लेकिन आश्वासन दिया गया। पाइप लाइन टूटने पर मौका पर पहुंचे गुरुनाथन सहित अन्य अधिकारियों को चहल चौक पर एक कमरा में बिठा लिया। लोगों ने कहा जब तक बाहर नहीं जाने दिया जाएगा तब तक लिखित में नहीं दिया जाएगा कि पानी से हुए नुकसान की भरपाई की जएगी।

पहले तो एलएनटी कपंनी के प्रतिनिधि लिखित में देने पर सहमत नहीं हुए फिर सहमत हो गए। इसके बाद कंपनी ने लिखित में दिया कि पानी से हुए नुकसान की भरपाई करेंगी। इसके बाद से अधिकारियों को जाने दिया गया। पाइप लाइन दुरुस्त करवाई जाएगी चहल चौक पर सीवरेज का कार्य चल रहा है। एक्सकेवेटर मशीन से खुदाई करते हुस पानी की पाइप लाइन टूट गई। अब इसको दुरुस्त करवा दिया जाएगा। मौका पर एलएनटी अधिकारियों ने पहुंच कर लोगों से बात ककी है। दलीप गौड़, एसई,आई