12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Crime किसी की हुई हादसे में मौत तो कोई मिला पिस्तौल के साथ

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत

2 min read
Google source verification
sriganganagar crime news in hindi

Crime

अनूपगढ . अनूपगढ़-रायसिंहनगर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार की शाम ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक महिला का पति घायल हुआ। पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक सोहनलाल के अनुसार दोनों वाहन रायसिंहनगर मार्ग से अनूपगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल में ट्रक की टक्कर लगी।

ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार दम्पत्ति लाभ निवासी चक 2 ए.पी.एम. तथा उसकी पत्नी संदीप कौर सड़क पर गिर गए। जिससे महिला के अंदरूनी चोटें आई। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भिजवाया। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप कौर की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के पीहर पक्ष को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
श्रीगंगानगर. सदर थाना इलाके में सूरतगढ बाईपास के समीप शनिवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर पच्चीस रतनगढ़ चूरू हाल महादेव इन्क्लेव निवासी बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका साढू जगदीश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ यहां आया हुआ था। रात को वह हनुमानगढ़ जाने के लिए सूरतगढ़ बाईपास पर सड़क किनारे पैदल जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने जगदीश पुत्र लालचंद को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पिस्तौल सहित एक जने गिरफ्तार
राजियासर. राजियासर पुलिस की २३६ आरडी चौकी ने उदयपुर तिराहे के समीप अवैध पिस्तौल सहित एक जनें को गिरफ्तार किया। पुलिस के एएसआई राकेश कुमार के अनुसार दोपहर चार बजे गश्त के दौरान कांस्टेबल जिंदरपाल, भंवरलाल, हवा सिंह ने उदयपुर तिराहे के समीप उदयपुर गांव के रफीक पुत्र आमी खां को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान उसकी जेब से १२ बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग