16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अनेक स्थानों पर धूम धाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

2 min read
Google source verification
sriganganagar lohri special celebration

sriganganagar lohri special celebration

अनूपगढ़। शहर मेम अनेक स्थानों पर लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के माता मोहनी देवी बेदी कन्या महाविद्यालय में लोहड़ी पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छ्त्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के निदेशक वरुण बेदी ने विधिवत तरीके से लोहड़ी पूजन किया तथा अपने संबोधन में लोहड़ी पर्व के महत्त्व को विस्तार से बताया।छात्राओं ने लोहड़ी में मक्की तिल मूंगफली अर्पित कर अपने उज्वल भविष्य की कामना की।

सरपंच साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाविद्यालय की प्राचार्य हरमंदर सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या बन्द करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद प्रसाद का वितरन किया गया। महाविद्यालय की व्यायख्याता सोनू पारीक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को त्यौहार आपस में मिलजुल कर एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने चाहिएं। इन त्यौहारों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन की बुराइयों को त्याग कर अच्छे आचरण को अपनाना चाहिए।

सड़क पर उतरा जनाक्रोश, नगर परिषद को अब आया होश

इस मौके पर कॉलेज के व्याख्याता सुमन पारीक, सोनू पारीक, ममता शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मनफूल, चरणजीत सिंह आदि मौजूद थे। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गांव 6 पीजीएम के तरुण एकेडमी में भी लोहड़ी पर्व धूमधाम से नाच गाकर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में कृष्ण कुमार मेघवाल तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में कमला मेघवाल उपस्थित थे। विद्यालय के बच्चों ने कई तरह की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

Video: साहब! आप बताओ क्या पीपल काटना उचित है...

इसके अलावा शारदा विद्या निकेतन विद्यालय में भी धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया गया। प्राचार्य राज बहादुर सिंह कुशवाहा ने पवित्र अग्नि प्रज्ववलित कर विद्यार्थियों। को प्रत्येक त्यौहार हर्षो उल्लास तथा एकजुटता से मनाने का संदेश दिया। इसके अलावा शहर के लवली चिल्ड्रन स्कूल में भी लोहड़ी पर्व मनाया गया।

Video: ऑपरेशन सर्द हवा शुरु, कोहरा बना सुरक्षा के लिए चुनौती