12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: जातिगत आरक्षण बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

- आक्रोश- जातिगत आरक्षण बंद करने की मांग को लेकर लोकतंत्र दोष निवारण मंच ने किया प्रदर्शन - धानका समाज ने किया आरक्षण बंद करने की पहल का समर्थन

3 min read
Google source verification
stop caste wise reservation

stop caste wise reservation

जैतसर. जातिगत आरक्षण बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को लोकतंत्र दोष निवारण मंच व राजस्थान धानका समाज की संयुक्त बैठक नवीन मण्डी यार्ड में धानका समाज के अध्यक्ष देशराज धानका एवं लोकतंत्र दोश निवारण मंच के राष्ट्रीय संयोजक रामप्रवेश डाबला के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में लोकतंत्र दोष निवारण मंच के राष्ट्रीय संयोजक रामप्रवेश डाबला ने कहा कि आजादी के ७० वर्षों बाद भी देश में दलितों की सामाजिक एवं आर्थिक दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। संविधान में की गई जातिगत आरक्षण की व्यवस्था को राजनीतिक दलों ने चुनावी अस्त्र बना लिया है।

जिसके आधार पर वे समाज को विभिन्न जातियों में बांटकर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने में जुटे हुए हैं। जातिगत आरक्षण का लाभ समाज के मात्र एक-दो वर्गों को ही हुआ है। जबकि आज भी दलित समाज की अनेक जातियां दलितों से ही पिछड़ रही है। आरक्षण का लाभ लेकर सता व सरकार में आने वाले लोगों ने कभी भी अन्य दलितों के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। वहीं कृषि उपज मण्डी समिति के पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश इन्दौरा ने कहा कि जातिगत आरक्षण की बेडिय़ों से देश की प्रतिभाएं पंगु हो रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में जातिगत आरक्षण के कारण देश के सर्वसमाज की प्रतिभाओं का पतन हो रहा है। हमें मिलजुल कर इसका निवारण करना होगा। अन्यथा भारत देश गृहयुद्ध का शिकार हो सकता है। बैठक में सेवानिवृत प्रधानाचार्य मनीराम शर्मा, युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव संदीप सिडाना, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन निजी शिक्षक संघ सचिव तेजनारायण मेहरा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुमित अरोड़ा सहित अन्य विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी जातिगत आरक्षण को बंद करने की पहल का समर्थन करते हुए इसे सर्वसमाज के लिए अनुकरणीय बताया।

जिसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उपतहसीलदार श्यामलाल धवन एवं सीआई विजय सिंह को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर जातिगत आरक्षण को बंद करने की मांग की। इस दौरान विनोद धानका, बनवारीलाल मौैर्य, पुरुषोतम, शिवसेना के ओम राजपुरोहित, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव संदीप सिडाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नवीन मण्डी यार्ड से उपतहसीलदार कार्यालय तक निकाला रोष मार्च

जातिगत आरक्षण बंद करने की मांग को लेकर लोकतंत्र दोष निवारण मंच एवं राजस्थान धानका समाज के संयुक्त नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने नवीन मण्डी यार्ड से उपतहसीलदार कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक में सभा कर जातिगत आरक्षण को बंद करने की पहल का समर्थन किया। गांधी चौक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के सुशील सारस्वत, अखिल भारतीय कश्मीरी विस्थापित ब्राह्मण समाज के संजीव शर्मा, राजस्थान सैन समाज के सुनील सैन सहित अन्य समाज के लोगों ने भी अभियान का समर्थन किया।

देशभर में चलेगा आंदोलन

लोकतंत्र दोष निवारण मंच के राष्ट्रीय संयोजक रामप्रवेश डाबला ने कहा कि संगठन की ओर से प्रथम चरण में राजस्थान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एवं द्वितीय चरण में देशभर में जातिगत आरक्षण बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में आरक्षित वर्ग की सीटों पर बार-बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का विरोध किया जायेगा। क्योंकि आरक्षण का लाभ लेकर एक ही परिवार के सदस्य बार-बार चुनाव लड़ते रहे तो लोकतंत्र पर परिवारतंद्ध हावी हो जायेगा।

मुख्य बाजार से उपतहसील कार्यालय तक पुलिस बल तैनात

जातिगत आरक्षण बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को लोकतंत्र दोष निवारण मंच की ओर से उपतहसीलदार कार्यालय पर प्रदर्शन करने व गांधी चौक जाम करने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में मुख्य बाजार, गांधी चौक से लेकर उपतहसील कार्यालय तक पुलिस बल तैनात रहा। वहीं उपतहसीलदार कार्यालय परिसर में भी बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग