23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने जीएसएस पर लगाया धरना

ग्रामीणों ने जीएसएस पर लगाया धरनावोल्टेज सुधार व सुचारू बिजली की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Mahendar Singh Shekhawat

•

Updated: 16 Jan 2023, 5:58 PM IST

ग्रामीणों ने जीएसएस पर लगाया धरना

ग्रामीणों ने जीएसएस पर लगाया धरना

सूरतगढ़ थर्मल. (श्रीगंगानगर) सोमासर जीएसएस से कृषि फीडर में छह घण्टे सुचारू बिजली देने की मांग को लेकर सोमवार अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव जसराम बुगालिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमासर जीएसएस पर धरना प्रदर्शन किया।
किसान नेता जसराम बुगालिया ने बताया कि सोमासर जीएसएस पर विद्युत भार अधिक होने से कृषि फीडर में कम वोल्टेज की समस्या रहती है। उन्होंने बताया कि डिस्कॉम ने मनमाने तरीके से सुबह 10 से 4 बजे तक के समय को परिवर्तित कर देर रात्रि कर दिया है। इस कारण कड़ाके की ठंड में किसानों को फसलों में पानी लगाना पड़ रहा है। यही समय शाम 4 से 10 बजे कर दिया जाए तो कुछ राहत मिलेगी।
ग्रामीण रजनेश, रोहिताश, हरदेवाराम, रामू, श्रीभगवान, नन्दराम आदि ने बताया पूर्व में भी ग्रामीणों ने सोमासर जीएसएस से निकलने वाले फिडरों में वोल्टेज सुधार व छह घण्टे सुचारू बिजली देने के संबन्ध में अधिकारियों को सूचित करने सहित आंदोलन किए हैं, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से हर बार मात्र आश्वासन दिया जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कृषि लाइन के फेज थ्री फीडर में 260 से 280 तक ही वोल्टेज रहता है। इस कारण ट्यूबवेल व कुओं की मोटरें जल जाती है तथा समय पर पानी नही लगने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा 6 घण्टे निर्धारित बिजली का भी कोई निश्चित समय नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग