11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पुलिस थाने का घेराव करेंगे ग्रामीण

धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को विद्यालय में पढाई बाधित होने व निष्पक्ष जांच का हवाला देकर तालाबंदी व धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाइश की गई

2 min read
Google source verification
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पुलिस थाने का घेराव करेंगे ग्रामीण

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पुलिस थाने का घेराव करेंगे ग्रामीण

रायसिंहनगर. सीमावर्ती ग्राम पंचायत लखाहाकम में अभिभावक व छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तालाबंदी व धरना प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे है वैसे वैसे आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को विद्यालय में पढाई बाधित होने व निष्पक्ष जांच का हवाला देकर तालाबंदी व धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाइश की गई। लेकिन ग्रामीण मांगे पूरी होने पर ही तालाबंदी खोलने की बात पर अडिग रहे। वहीं जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रामकेर गांव में पहुंचकर संबंधितों के बयान दर्ज किए।

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर वे श्री गंगानगर में पहुंच रहे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखेंगे। उन्होंने बताया कि घटना के छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस की ओर से मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। जल्द ही इस मामले को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों की ओर से तालाबंदी के साथ साथ भूख हड़ताल भी शुरु करने का निर्णय लिया जाएगा।
वहीं, ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस थाने का घेराव करने तथा पीईईओ क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों के तालाबंदी करने व श्री गंगानगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान विरोध जताने का निर्णय लिया है। उधर प्रधानाचार्य संघ, शिक्षक संगठन शेखावत व शिक्षक संगठन राष्ट्रीय से जुड़े शिक्षकों ने भी धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए पीडित शिक्षकों को न्याय दिलवाने की मांग की है।
................
घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने से आक्रोशित ग्रामीणों के सामूहिक निर्णयनुसार गुरुवार को पुलिस थाने का घेराव करने तथा 29 सितंबर को ग्राम पंचायत लखाहाकम के पीईईओ क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों के तालाबंदी करने व श्रीगंगानगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान अपना विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
................
- शकुंतला मारवाल, सरपंच ग्राम पंचायत लखाहाकम।
................
हॉकी मैच के दौरान हुए विवाद के चलते एक बार मैच को टाला गया है। धरना प्रदर्शन समाप्त होने व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मैच पुन: करवाया जाएगा।
- जितेन्द्र ङ्क्षसह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अनूपगढ़।
..............
घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। संबंधितों के बयान दर्ज किए गए है। श्री गंगानगर से चिकित्सा रिर्पोंट मिलने के बाद मामले में जो भी कार्रवाई बनेगी वह तुरंत की जाएगी।
- अन्नु बिश्नोई, पुलिस उपअधीक्षक रायङ्क्षसहनगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग