7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान’

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश में मत देने का अधिकार प्रत्येक मतदाता को है व प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह बात शनिवार को शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर राजस्थान पत्रिका के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूनम दत्ता ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही।
less than 1 minute read
Google source verification
‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान’

‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान’

राजस्थान पत्रिका के मतदाता जागरुकता अभियान के तहत
आयोजन
सादुलशहर (श्रीगंगानगर). भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश में मत देने का अधिकार प्रत्येक मतदाता को है व प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह बात शनिवार को शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर राजस्थान पत्रिका के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूनम दत्ता ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही।
प्राचार्य डॉ. पूनम दत्ता ने कहा कि चुनाव में मतदाता प्रलोभन से दूर रहकर सोच-समझकर मतदान अनिवार्य रूप से करेंं। लोकतत्र में एक-एक वोट की ताकत है। मतदान सबसे सशक्त अधिकार है। मतदान का प्रयोग करके ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। सह-आचार्य डॉ. मधुलिका परमार, रजनी ज्याणी, नम्रता सुखीजा व प्रियंका ने राजस्थान पत्रिका के इस रचनात्मक अभियान की सराहना की व पत्रिका को साधुवाद दिया। यह भी कहा कि यह अभियान निश्चित रूप से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता सोच-समझकर अनिवार्य रूप से मतदान करेंं, ताकि लोकतंत्र की नींव मजबूत हो सके। उन्होंने छात्राओं से शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूर्ण करवाने आह्वान भी किया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि मतदान के महत्व को समझाने के लिए पत्रिका का यह अभियान लोकतंत्र की नींव मजबूत करने में सार्थक साबित होगा। इसके साथ छात्राओं ने स्वयं, पारिवारिक सदस्यों व आसपास पड़ौस में रहने वाले मतदाताओं से निष्पक्ष मतदान करवाने का संकल्प लिया। पत्रिका संवाददाता आकाश मदन अरोड़ा ने पत्रिका के इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी व पत्रिका भी निर्वाचन विभाग की तरह मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में जुटी हुई है। प्राचार्य डॉ. पूनम दत्ता ने छात्राओं को मतदान अनिवार्य रूप से करने की शपथ भी दिलाई।