6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम भी नाचेंगे- गाएंगे, वोट डालकर जाएंगे

विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 16 से 22 नवंबर तक सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
dfdfdf ffg

हम भी नाचेंगे- गाएंगे, वोट डालकर जाएंगे,हम भी नाचेंगे- गाएंगे, वोट डालकर जाएंगे

--मतदाता जागरुकता के लिए सतरंगी सप्ताह का आगाज
रायसिंहनगर (अनूपगढ़). विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 16 से 22 नवंबर तक सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत रिटर्निंग अधिकारी भारती फूलफकर के निर्देशानुसार नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में सतरंगी सप्ताह के तहत गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कार्यक्र्र्रम के प्रथम दिन रामलीला मैदान में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में लोक नृत्य एवं लोकल फॉक गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्वीप नोडल प्रभारी मेजर सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की थीम हम भी नाचेंगे-गाएंगे, वोट डालकर जाएंगे रही। इस दौरान स्वीप गतिविधियों से जुड़े अधिकारियों ने कार्यक्र्रम में मौजूद मतदाताओं को सी-विजिल ऐप डाउनलोड करने की जानकारी दी तथा अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। वहीं मतदाताओं को आगामी 25 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया। इस दौरान पंजाबी गिद्दा, राजस्थानी लोक नृत्य, कालबेलिया नृत्य भवाई नृत्य चरी नृत्य घूमर नृत्य, भंगड़ा, अग्नि नृत्य आदि कार्यक्रमों का मंचन कर अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों के अलावा अंबेडकर स्कूल, महर्षि दयानंद बालिका महाविद्याल की छात्राओं ने प्रदर्शन किया।