2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

आखिर शुरू हुई गेहूं खरीद लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया बनी जी का जंजाल

.कस्बे की धान मंडी में आखिर बुधवार शाम एफसीआइ की तरफ से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कर दी गई। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने पर किसानों तथा व्यापारियों ने राहत की सांस ली। अप्रेल की शुरुआत से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया शुरू होनी थी,लेकिन अप्रेल के अंतिम सप्ताह तक खरीद शुरू नहीं हो पाने के कारण किसान तथा व्यापारी दोनों ही परेशान थे।

Google source verification

—एफसीआइ ने दो लाख बैग बारदाने का किया वितरण
अनूपगढ़ .कस्बे की धान मंडी में आखिर बुधवार शाम एफसीआइ की तरफ से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कर दी गई। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने पर किसानों तथा व्यापारियों ने राहत की सांस ली। अप्रेल की शुरुआत से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया शुरू होनी थी,लेकिन अप्रेल के अंतिम सप्ताह तक खरीद शुरू नहीं हो पाने के कारण किसान तथा व्यापारी दोनों ही परेशान थे। गेहूं का बेचान करने के लिए लगभग 550 से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया लेकिन कई किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि कस्बे में गेहूं की सरकारी खरीद को तिलम संघ के माध्यम से करवाने के आदेश आए थे।व्यापार मंडल व किसानों ने तिलम संघ से खरीद करवाने का विरोध करते हुए भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से खरीद शुरू करने की मांग की थी।
————————————–
जी का जंजाल बनी ऑनलाइन प्रक्रिया
वहीं किसानों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जी का जंजाल बनी हुई है। गांव 27 ए के सतनाम सिंह,महेंद्र सिंह व अवतार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ई मित्रा की सहायता लेनी पड़ती है। इसमें किसान का समय व धन दोनों खर्च हो रहे हैं। व्यापारी पुनित बलाना ने बताया कि उनके पास चार किसानों की गिरदावरी थी,रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कृषि उपज मंडी समिति एवं ईमित्रा के यहां एक घंटा से अधिक समय लगाने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।
—————————————–
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। किसान तथा व्यापारी शुरू से ही इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे। सरकार को चाहिए कि समय रहते खरीद प्रक्रिया को ऑफ लाइन कर दें।
-बूलचंद चुघ,व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूपगढ़
—————————————
गेंहू के समर्थन मूल्य पर बेचान करने के लिए किसान इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्रक्रिया किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किसान अपनी फसल को समर्थन मूल्य से नीचे बेच रहा है,किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरकार को खरीद प्रक्रिया को जल्द ऑफलाइन करना चाहिए।
-मोहित छाबड़ा,पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल,अनूपगढ़