
खरीद के तीन साल बाद ऑटो टीपरों के चले पहिए
श्रीगंगानगर। करीब तीन साल लंबी जिद्दोजहद के बाद अब नगर परिषद प्रशासन ने ऑटो टीपरों को वार्डो में कचरा संग्रहित करने के लिए रवानगी दे दी। नगर परिषद के गैराज कैम्पस में सभापति करुणा चांडक और आयुक्त कपिल कुमार यादव ने सफेद रंग की झंडी लहराकर रवानगी दी। इस मौके पर सभापति का कहना था कि वार्डो में बेतहर सफाई होने के उपरांत कचरा उठाव को लेकर किराये की ट्रेक्टर ट्रॉलियों की मदद लेनी पड़ रही है। अब नगर परिषद के ऑटो टीपर हर वार्ड में संचालित किए जाएंगे। पौने चार करोड़ खर्च कर 64 नए ऑटो टीपर की खरीद होने के बावजूद इनका इस्तेमाल नहीं होने पर आयुक्त ने गंभीरता से लिया। इस संबंध में उन्होंने खरीदे गए ऑटो टीपरों को मरम्मत करवाकर वार्डो में संचालित कराने के निर्देश दिए। इन ऑटों में अधिकांश खराब हो चुके है। इसमें से कईयों को दुरुस्त कर शुक्रवार को दस ऑटो टीपरों को वार्डो में कचरा ढोने के लिए तैयार कर रवाना किया गया। विदित रहे कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के लिए 75 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किराए पर लेकर हर साल सवा पांच करोड़ रुपए का भुगतान किया जा रहा है।
वर्ष 2020 मार्च में 64 नए ऑटो टीपर खरीद की गई, लेकिन इस खरीद में गड़बड़ी होने की शिकायत डीएलबी तक पहुंची तो संबंधित निर्माता कंपनी को भुगतान पर रोक लगा दी गई। वहीं जिला प्रशासन ने इस खरीद के लिए नगर परिषद प्रशासन को दोषी भी करार दिया था। इसके बाद राजनीतिक दखंलदांजी हुई तो डीएलबी ने निर्माता कंपनी को भुगतान करने की छूट दे दी। लेकिन ऑटो टीपरों को अब तक सड़कों पर नहीं उतरा गया। इस बीच इन ऑटो टीपरों के रखरखाव की समय अवधि भी बीत गई। अधिकांश ऑटो टीपरों की बैटरी खराब हो गई। कई ऑटो टीपरों की वायरिंग तो किसी के इंजन खराब हो गए। सारे ऑटो टीपरों को फिर से संचालित करने के लिए लाखों रुपए का खर्चा आ रहा हैं।
नगर परिषद के खुद के बेड़े में पांच ट्रैक्टर ट्रॉली, कचरा उठाने के लिए तीन कंटेनर वाहन, एक डम्पर, दो अम्बेसडर कार, दो जीप, एक स्काई लिफ्ट, 28 ऑटो टीपर भी संचालित हो रहे हैं। अब इन 64 ऑटो टीपरों से नगर परिष्ज्ञद के खुद के संसाधनों कीसंख्या बढ़ जाएगी।
Published on:
21 Jul 2023 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
