
श्रीगंगानगर। घमूडवाली थाना इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने ननदोई के साथ मिलकर अपने पति की जैसलमेर ले जाकर हत्या कर दी और शव को वहीं ढाणी में दफन कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके ननदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम शव लाने के लिए जैसलमेर रवाना हो गई है।
थाना प्रभारी मदन सिंह बिश्नोई ने बताया कि 22 जून को 13 एमएल नगराना हनुमानगढ़ निवासी जसवीर सिंह पुत्र सतोंख सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई बलजीत सिंह विकलांग था। जो मेरी बहन हरजिंद्र कौर पत्नी मंगतसिंह के पास सात -आठ सालों से रहता था।
भाई की पत्नी मनजीत कौर के बहनोई मंगतसिंह से अवैध संबंध थे। दोनों सात-आठ साल से मोहनगढ़ जैसलमेर की तरफ रह रहे थे। बलजीत सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर को बार-बार बुलाता था लेकिन वह नहीं मानती थी।
26 मई को उसका भाई बलजीत सिंह अपनी बहन से श्रीगंगानगर जाने की कहकर गया था। जो वापस नहीं आया। अब पता चला है कि बलजीत सिंह को उसकी पत्नी ने मारने की नीयत से श्रीगंगानगर बुलाया था और मनजीत कौर व मंगल सिंह उसे जबरन मोहनगढ़ जैसलमेर ले गए। उसके भाई की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द कर दिया है।
इससे पहले जसवीर सिंह ने अपने भाई के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले की जाच हैडकांस्टेबल दर्शन सिंह के पास थी। संदिग्ध मंगत सिंह व मनजीत कौर को शनिवार को पूछताछ के लिए थाने लगाया गया।
पूछताछ में दोनों ने बलजीत सिंह की हत्या करना स्वीकार कर लिया। मनजीत कौर अपने पति के पास नहीं जाना चाहती थी और पति व परिवार के लोग दबाव बना रहे थे। इसके चलते मंगत सिंह व मनजीत कौर ने उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा तथा 26 मई को उसे श्रीगंगानगर बुला लिया।
वहां से रात बस में मोहनगढ़ जैसलमेर ले गए। जहां 27 मई की रात दस बजे दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
शव को मोहनगढ़ के समीप एक ढाणी में खेत में दफन कर दिया। शव लाने के लिए पुलिस टीम जैसलमेर रवाना हो चुकी है।
Published on:
23 Jun 2018 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
