7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया धरना

मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया
less than 1 minute read
Google source verification
सडक़ हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया धरना

केसरीसिंहपुर. चिकित्सालय के आगे धरने पर बैठे मृतक के परिजन।

केसरीसिंहपुर. कस्बे में शुक्रवार रात को सडक़ हादसे में मोहनपुरा निवासी युवक की मौत के मामले में परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। परिजन ने शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना लगाकर मांग की है कि जब तक दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

मृतक गुरप्रीत सिंह (23 ) पुत्र राजा सिंह निवासी मोहनपुरा बाइक पर सवार होकर निकटवर्ती गांव एक वी में ससुराल से अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। शुक्रवार रात को जोधेवाला अंडर पास के पास बाइक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। परिजनों का कहना है कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार मौके पर ट्रॉली छोडकऱ भाग गया। दुर्घटना में बुरी तरह घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। इसे लेकर परिजन व ग्रामीणों ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने तक चिकित्सालय के समक्ष धरना लगा दिया। मृतक की शादी आठ माह पहले हुई थी, जो 12वीं क्लास तक पढ़ा लिखा था। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रोला जब्ती की कारवाई की है। पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी है ।