2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की स्वच्छता अभियान से प्रेरित हो छठी क्लास छात्रा ने बनवा डालें शौचालय

जमशेदपुर के हिल टॉप स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 6 की एक छात्रा ने अपनी पॉकेटमनी से गरीबों के लिए शौचालय बनवा दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 12 Dec 2016, 7:09 AM IST

toilet

toilet

जमशेदपुर के हिल टॉप स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 6 की एक छात्रा ने अपनी पॉकेटमनी से गरीबों के लिए शौचालय बनवा दिए। का काम किया है। पूर्वी सिंहभूम जिले की रहने वाली मोंद्रिता चटर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरत होकर अपनी बचत से दो शौचालयों का निर्माण करवा डाले।

एक खबर के मुताबिक, इस बच्ची की असाधारण काम को देख झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि मैं बुत खुश हूं कि एक स्कूल की लड़की ने अपनी पॉकेटमनी से शौचालय बनवा दिए। जो कि हम सभी के लिए प्रेरणा बन सकती है। साथ ही उन्होंने ने लोगों को इस छात्रा से प्रेरणा लेने की बात भी कही।

मोंद्रिता ने कहा कि वो साल 2014 के अंत से अपनी पॉकेटमनी बचा रही थी। इस तरह उसने 12 महीनों में 24 हजार रुपये बचत किए। इसमें से मैंने पोटका ब्लॉक में शोचालय का निर्माण कराए हैं। साथ ही मोंद्रिता ने कहा, कि मैं पीएम मोदी की स्वच्छता अभियान वाले अपील में अपना योगदान देना चाहती थी। और आगे भी मैं ये काम करती रहूंगी। साथ ही बाकी के लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ने की कोशिश करुंगी।

गौरतलब है कि स्वच्छता में मोंद्रिता के योगदान को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से उन्हें सैनिटेशन चैम्पियन सर्टिफिकेट भी मिला चुका है। झारखंड निवासी मोंद्रिता के पिता एक निजी हेल्थ केयर सेंटर में काम करते हैं। उनके मुताबिक, उनकी बेटी इस उम्र से ही साफ -सफाई को लेकर काफी जागरुक है।