10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिंग परिवर्तन से अजय बना आकृति, अब करना चाहती है लव मैरिज

आकृति पटेल, जिसका जन्म एक लड़के के तौर पर हुआ था, पिछले हफ्ते लिंग परिवर्तन के बाद अब वह एक लड़की है। लिंग परिवर्तन के बाद लड़की बनी आकृति का कहना है कि उसे उम्मीद है कि वह अब एक साधारण जिंदगी जी सकेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ambuj Shukla

Oct 27, 2015

आकृति पटेल, जिसका जन्म एक लड़के के तौर पर हुआ था, पिछले हफ्ते लिंग परिवर्तन के बाद अब वह एक लड़की है। लिंग परिवर्तन के बाद लड़की बनी आकृति का कहना है कि उसे उम्मीद है कि वह अब एक साधारण जिंदगी जी सकेगी।

आकृति पटेल सर्जरी से पहले अजय पटेल थी। आकृति को अपने शुरुआती दिनों से ही कई समस्याएं पेश आती थी। अपने व्यक्तित्व को लेकर उसके मन में कई सवाल आते थे।

दोहरे व्यक्तित्व के चलते उसे कई बार समाज में अपमानित होना पड़ता था। साल 2009 में आकृति ने फैसला किया कि वह लिंग परिवर्तन कराएगी।

तीन साल पहले सेवासदन संस्था और केंद्र सरकार ने भी अजय को आकृति पटेल नाम की युवती का दर्जा दे दिया था। लेकिन इसके बाद भी उसका सेक्स चेंज का ऑपरेशन नहीं हो पाया था।

अजय ने मीडिया के जरिए दुनिया तक अपनी बात पहुंचाई और उसकी मेहनत रंग लाई। शुक्रवार को उसकी सर्जरी हो गई और अब वह पूरी तरह से महिला बन गया। इस सर्जरी में उसे 4,00,000 रुपए खर्च करने पड़े।

सेक्स चेंज होने के बाद आकृति बेहद खुश हैं। आकृति का कहना है कि मैं एक लड़के से प्यार करती हूं और हम दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन लड़के के पैरेंट्स और समाज हमारे रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए अगर हमारी शादी नहीं हो सकी तो फिर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहेंगे, लेकिन रहेंगे साथ ही।

ये भी पढ़ें

image