Bageshwar Baba Dhirendra Shastri: उद्योगपति रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे पहले 6 व 7 नवंबर को बागेश्वर बाबा ने भिवंडी में दिव्य दरबार का आयोजन किया था।
Bageshwar Dham Temple in Bhiwandi: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में बागेश्वर धाम सरकार का एक मंदिर और आश्रम बनाया जाएगा। सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भूमि पूजन भी कर दिया है। दिव्य बालाजी सरकार धीरेंद्र शास्त्री की उपस्थिति में सोमवार को भिवंडी तालुका के अंजुरदिवे में इंडियन कॉर्पोरेशन माईलस्टोन में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बागेश्वर धाम की तरफ से ट्वीट कर कहा गया, पूज्य सरकार धीरेंद्र शास्त्री के पावन उपस्थिति में मुंबई के उद्योगपति और पूज्य सरकार के अतिप्रिय शिष्य रुद्रप्रताप त्रिपाठी ने पूजन अर्चना करके शुभकार्य को संकल्पित किया। इस मंगल कार्यक्रम में सरकार के प्रिय शिष्य सांसद मनोज तिवारी और अमरावती के विधायक रवि राणा की गरिमापूर्ण उपस्थिति थी।” यह भी पढ़े-Mumbai: बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में चोरों की मौज, 35 से ज्यादा महिलाओं के गहने उड़ाए
जानकारी के मुताबिक, उद्योगपति रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे पहले 6 व 7 नवंबर को बागेश्वर बाबा ने भिवंडी में दिव्य दरबार का आयोजन किया था। उस समय उद्योगपति रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने इंडियन कॉर्पोरेशन माईल स्टोन में बागेश्वर धाम का मंदिर व आश्रम बनाने का संकल्प लिया था। इसी के तहत कल यहां भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि उद्योगपति रुद्र प्रताप त्रिपाठी द्वारा आश्रम के लिए जगह उपलब्ध कराने से भिवंडी सनातन धर्म का बड़ा स्थान बनेगा। महाराष्ट्र पहले से ही संतों की भूमि रही है। आज यहां मंदिर का भूमि पूजन होना खुशी की बात है।