5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Road Accident: राजौरी गार्डन में स्कॉर्पियो N की टक्कर से पैदल जा रहे शख्स की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Road Accident: राजौरी गार्डन में स्कॉर्पियो N की टक्कर से 45 वर्षीय उदय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक देवांश कुमार को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली

image

Rahul Yadav

image

अनुराग अनिमेष

Jul 12, 2026

delhi accident news

दिल्ली में हुआ भयानक हादसा(फोटो-IANS)

Delhi Road Accident: दिल्ली के राजौरी गार्डन में सड़क हादसे में 45 वर्षीय उदय कुमार की मौत हो गई। वह अपने साथी सुभाष कुमार के साथ पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान भारत पेट्रोल पंप के पास एक स्कॉर्पियो N ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, एक चश्मदीद ने वाहन का नंबर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद 25 वर्षीय देवांश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। हादसे में इस्तेमाल स्कॉर्पियो N भी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।

दुकान से लौटते समय हुआ हादसा


शनिवार देर रात की यह घटना है। ख्याला निवासी 45 वर्षीय उदय कुमार राजौरी गार्डन स्थित एक निजी दुकान में काम करते थे। वह विवाहित थे और उनके दो बच्चे हैं। घटना वाले दिन दुकान बंद होने के बाद उदय अपने सहकर्मी और मित्र सुभाष कुमार, जो रघुबीर नगर के रहने वाले हैं, के साथ पैदल घर लौट रहे थे।

जब दोनों राजौरी गार्डन स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उदय कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उदय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उदय के साथी सुभाष उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दोस्त ने नोट किया गाड़ी का नंबर, ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक

हादसे के दौरान सुभाष कुमार ने फरार होती स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था। इसी अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर राजौरी गार्डन थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया।

टेक्निकल सर्विलांस से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान दिल्ली के नारायणा विहार निवासी देवांश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।