12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली हिट एंड रन: राजौरी गार्डन में तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

Rajouri Garden Accident: दिल्ली के राजौरी गार्डन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Rajouri Garden Accident

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उदय महतो के परिजन घटना के बाद शोक में विलाप करते हुए। फोटो सोर्स-IANS

Rajouri Garden Accident: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार का जानलेवा खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिमी दिल्ली के पॉश इलाके राजौरी गार्डन से एक हादसे का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दिल्ली के ख्याला इलाके के रहने वाले उदय महतो के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में खून से लथपथ उदय को दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

त्योहारों के माहौल में पसरा मातम

हादसे की खबर जैसे ही मृतक उदय महतो के घर पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ख्याला, जो कि मुख्य रूप से एक घनी आबादी वाला कामकाजी वर्ग का इलाका है, वहां घटना के बाद से हर आंख नम है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल दिख रहा है। पूरा मोहल्ला शोक में डूबा हुआ है और स्थानीय लोग आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

इधर, घटना की सूचना मिलते ही राजौरी गार्डन थाना पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि गाड़ी के नंबर और ड्राइवर की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग