Mumbai News Live Updates: मुंबई में म्हाडा कॉलोनियों की 142 दुकानों की जल्द होगी नीलामी
महाराष्ट्र में लंपी वायरस का प्रकोप जारी है। पशुओं में स्किन रोग रोजाना बढ़ रहा है। लंपी के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र पशुपालन विभाग एक्शन मोड़ में है। सभी जिलों के अफसरों को वैक्सीनेशन में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सूबे में मवेशियों को फ्री में लंपी वायरस के खिलाफ वैक्सीन देने की घोषणा की गई है।
वहीं राज्य के खेड़ तालुका में अलग-अलग गावों लंपी वायरस की चपेट में आने से 11 पशुओं की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि तालुका के 15 गांवों में 244 जानवर लंपी वायरस से संक्रमित हैं। यहां अब तक 60 हजार पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।