Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 550 कोरोना के नए मामले हुए दर्ज, तीन की मौत
महाराष्ट्र में लंपी वायरस का प्रकोप जारी है। इसके साथ ही पशुपालक चिंतित हैं। रोजाना लंपी स्किन डिजीज बढ़ता जा रहा है। राज्य में लंपी वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता राजू शेट्टी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि सरकार लंपी बीमारी की उपेक्षा कर रही है।
वहीं इस मामले में राजू शेट्टी के साथ अहमदनगर जिले के कुछ किसानों की ओर से भी याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि जानवरों को लेकर आपातकाल की स्थिति के दौरान सरकार की नीति स्पष्ट नहीं थी।