14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News Live Updates: सुप्रिया सुले बनीं एनसीपी की केंद्रीय चुनाव समिति की प्रमुख

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुपवाड में एक दुकानदार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यशवंतनगर चौक में दाबेली विक्रेता की धारदार हथियार से वार कर युवकों ने हत्या कर दी। मृतक का नाम शुभम संतोष माने (22 वर्ष) है। देर रात कुपवाड पुलिस ने यश सौंदाडे (22 वर्ष), प्रतीक वगरे (19 वर्ष) और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। बीती रात संदिग्ध हमलावर शुभम के ठेले के पास पहुंचे। किसी कारणवश उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान तीनों ने शुभम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शुभम के आंख, चेहरे और सीने पर चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुभम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 10, 2023

mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें