13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महाराष्ट्र के नासिक जिले से मुंबई आ रहे हजारों किसानों, आदिवासियों के पैदल मार्च में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों के मुंबई कूच में शामिल 58 वर्षीय किसान पुंडलिक जाधव की मौत हो गई। नासिक में डिंडोरी के पास एक गांव के निवासी जाधव को बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर शाहपुर के अस्पताल ले जाया गया था। अधिकारी ने कहा कि बेहतर महसूस होने पर जाधव फिर से मार्च में लौट आए। लेकिन शुक्रवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी हुई और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद जाधव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख की सहायता की घोषणा की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 18, 2023

mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें