Mumbai News Live Updates: मुंबई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में हुई चोरी, पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक और भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में डिवाइडर के तौर पर लगाया गया रॉड कार में घुस गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रॉड कार के शीशे में घुसकर दूसरी तरफ से बाहर निकल गया। हादसे के वक्त कार में चालक और दो महिलाएं थी। लेकिन गनीमत रही कि तीन लोगों में से दो बाल-बाल बच गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा सोमाट फाटा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि मुंबई से सोमाट की ओर जाते समय चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।