Mumbai News Live Updates: गडकरी के ऑफिस में धमकी भरा कॉल इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली लड़की के नंबर से आया
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के कई इलाकों में आज तेज बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। जबकि किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। मुंबई और उसके आस पास के उपनगरीय शहरों में भारी बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। बीएमसी ने कहा कि मुंबई शहर के कुछ हिस्सों और उपनगरीय शहरों में सुबह सात से आठ बजे के बीच 20-25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय शहरों जैसे कि ठाणे, मीरा-भाईंदर और वसई-विरार में बेमौसम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पछुआ हवाओं और अरब सागर से आने वाली नमी को बारिश के लिए जिम्मेदार बताया है। मार्च में मुंबई में बारिश होना असमान्य है।