Mumbai News Live Updates: मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाकों में ड्रग्स बेचने के आरोप पति-पत्नी गिरफ्तार
मुंबई के कमला नगर की झुग्गियों में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। खबर है कि घटना में दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। गनीमत रही की समय रहते सभी लोग झुग्गियों से बाहर आ गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।