Mumbai News Live Updates: मुंबई में 27 साल बाद पकड़ा गया धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपी
Gudi Padwa Celebration: महाराष्ट्र में आज बड़े जोश और उत्‍साह के साथ गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में श्री अम्बे माता शोभा यात्रा में शामिल हुए। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कोविड-19 के बाद हम इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं, मैं सभी को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देता हूं।
उधर, मुंबई में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मुंबादेवी मंदिर में आरती की गई। मुंबई, पुणे, नागपुर आदि शहरों में गुड़ी पड़वा का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है। यह पर्व महाराष्ट्र में लोगों के लिए नए साल (Maharashtra New Year) की शुरुआत का प्रतीक है।