Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 437 नए मामले सामने आए, 2 लोगों की मौत
दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। इसके खिलाफ महाविकास आघाडी (एमवीए) विधायकों ने आज राज्य विधानसभा के बाहर मौन विरोध प्रदर्शन किया।
केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी को अयोग्य ठहराये जाने का मुद्दा एमवीए नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया। सूरत के एक कोर्ट ने गुरुवार को राहुल गांधी को 2019 के मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराया और दो साल की जेल की सजा सुनाई।