Mumbai News Live Updates: बेस्ट की निजी बसों के ड्राइवरों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, सरकार ने उठाया कदम
Maharashtra News: एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार के करीबी व एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि जयंत पाटिल जल्द ही अजित पवार गुट में शामिल हो सकते है। इस पर आज उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, जयंत पाटिल और हमारा डीएनए एक जैसा है। राउत ने कहा कि वह कभी भी बीजेपी में नहीं जाएंगे। जयंत पाटिल उन लोगों में से नहीं हैं जो अपने नेता, पार्टी के संकट में होने पर भाग जाते हैं। हमारा और उनका डीएनए एक है। हम लड़ाकू हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में संसद और विधानसभा को ध्वस्त करने का काम चल रहा है।