Mumbai News Live Updates: ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से सब-इंस्पेक्टर की मौत
मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में बीती रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई में दो मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई, जिसमें 20 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया।
आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मस्जिद बंदर इलाके में यह इमारत जुम्मा मस्जिद के पास अब्दुल रहमान स्ट्रीट और जांजीकर स्ट्रीट के व्यस्त जंक्शन पर स्थित है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।