Mumbai News Live Updates: अजित दादा इतने बड़े नेता नहीं हैं कि शरद पवार को ऑफर दे सकें- संजय राउत
Maharashtra News: ठाणे शहर के एक अपार्टमेंट में देर रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कम से कम चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ठाणे नगर निगम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है। बुधवार रात लगभग 1:45 बजे ठाणे (पश्चिम) के तलाव पाली (Talao Pali) में चार मंजिला इमारत मनीषा अपार्टमेंट (Manisha Apartment) के भूतल पर एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर नौपाड़ा पुलिस (Naupada police), महावितरण (Mahavitaran) बिजली कर्मी और आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मी और फायर ब्रिगेड पहुंची। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।