Mumbai News Live Updates: मनपा प्रशासन ने चर्नी रोड रेलवे स्टेशन के पास करीब 36 झोपडे तोड़े
महाराष्ट्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार रोड एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच पुणे-सतारा हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए हैं।
बताया जा रहा है कि एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार ने डिवाइडर को पार किया और विपरीत लेन में दाखिल हो गई है। एयरबैग के कारण सभी लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे के कारण वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इससे पहले रविवार को सूबे के तीन जिलों में सड़क हादसे की खबर सामने आई थी। जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी।