Mumbai News Live Updates : मायानगरी में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 2087 मरीज, 50 वर्षीय संक्रमित ने तोड़ा दम
अमरावती पुलिस आज मुंबई के खार में विधायक रवि राणा के घर पहुंची। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ की ओर से सांसद नवनीत राणा के पति रवि राणा के खिलाफ यह जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसे पुलिस ने उनके घर पहुंचाया।
यह वारंट उस आपराधिक मामले में जारी किया गया था, जिसमें अमरावती नगर आयुक्त प्रवीण अष्टिकर पर विधायक रवि राणा द्वारा स्याही फेंकने का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 353 (एक जनसेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करने) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।