28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ में चला बुलडोजर,नगर निगम ने ध्वस्त की 10 दुकानें,2 को दिया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश में अवैध जगहो पर कब्जा करने वाले माफिया लगातार बुलडोजर चल रहा है। इसी क्रम में आज अलीगढ़ में नगर निगम ने 10 दुकानें की ध्वस्त कर दिया है और 2 दुकानों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 9 Sep 2022, 4:05 PM IST

buldozer.png

अलीगढ़ में चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में आज माफियों के खिलाफ बुलडोजर चला. जंक्शन इंप्रूवमेंट व स्मार्ट रोड बनाए जाने के लिए नगर निगम ने 10 दुकानें ध्वस्त कर दी है। इसके साथ ही दो दुकानों को 72 घंटे में खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। नगर निगम की तरफ से दुकानदारों को कहा गया है कि अगर 72 घंटें के अंदर दुकानें खाली नहीं की तो इन दुकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : आठ माह 5 दिन में पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई दुष्कर्मी को उम्रकैद की सजा
दरअसल स्मार्ट सिटी अलीगढ़ में नगर निगम के मुताबिक नगरीय सीमा में जंक्शन इंप्रूवमेंट व स्मार्ट रोड बनाए जाने की कवायद जारी की गई है। इसी क्रम में सेंटर पॉइंट तिराहे के स्टेट बैंक से लाल डिग्गी सर्किल व घन्टाघर से शमशाद मार्किट चौराहे तक सड़कों का चौड़ीकरण और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाना है।

नगर आयुक्त के कहने पर चला बुलडोजर
जिसके लिए नगर निगम के नगरायुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने कार्यवाई करते हुए कलेक्ट्रेट के निकट बनी चार दुकाने, तस्वीर महल स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने चार दुकानें एवं घंटाघर के बराबर बनी दो दुकानें बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करा रही नगर निगम की टीम ने घंटाघर पर बनी एक दुकान और स्टेट बैंक के सामने बनी वर्षों पुरानी दुकानें को 72 घंटे में खाली करने का अल्टीमेटम देते हुए दुकान मालिकों को चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें : यूपी बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी,योगी सरकार के 6 मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा