
photo x
Cockroach Janta Party: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी CJP का बड़ा प्रदर्शन चल रहा है। पार्टी के बड़े नेता अभिजीत दीपके जो अमेरिका में रहते हैं। आज सुबह-सुबह साढ़े सात बजे ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट उतरे और वहां से सीधे आंदोलन में पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने का टाइम दिया है। इसलिए जंतर-मंतर पर हजारों पुलिसवाले और बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा एकदम टाइट कर दी गई है। मंच पर आते ही अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
उन्होंने लोगों से कहा पिछले 10-12 साल से ये लोग हमें हिंदू-मुसलमान के चक्कर में फंसा कर रखे हुए हैं। आप खुद सोचो, इससे किसका भला हुआ? क्या हिंदू-मुसलमान करने से किसी बेरोजगार को नौकरी मिली? उन्होंने आगे कहा कुछ लोग पूछते हैं कि ये धरना-प्रदर्शन और रैलियां करने से क्या मिल जाएगा? भाई, इससे यह पता चलता है कि हम अभी मरे नहीं हैं, जिंदा हैं। सरकार भले ही हमें कीड़े-मकौड़े समझती हो, पर हम अपनी लड़ाई खुद लड़ना जानते हैं। अभिजीत ने साफ-साफ कहा कि उनका सबसे बड़ा मुद्दा देश की पढ़ाई-लिखाई को बचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन में आए छात्रों और युवाओं से कहा कि सरकार की ध्यान भटकाने वाली बातों में बिल्कुल न आएं। बता दें कि अभिजीत ने इस महीने की शुरुआत में ही सबको दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने को कहा था।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी CJP के प्रदर्शन के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने ऐसा इसलिए किया ताकि दो गुटों के बीच कोई लड़ाई-झगड़ा न हो। अफसरों के मुताबिक, उन्हें खबर मिली थी कि इंटरनेट पर चल रहे इस आंदोलन के सपोर्टर और विरोधी, दोनों ही वहां जुटे हैं और उनके बीच माहौल गरमा सकता है। इसलिए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बात आगे न बढ़े, इसके लिए पुलिस ने पहले ही एक्शन लेते हुए इन लोगों को रोक लिया ताकि प्रदर्शन शांति से निपट जाए।
Updated on:
06 Jun 2026 05:14 pm
Published on:
06 Jun 2026 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
