6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दिल्ली पहुंचे, सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। दीपके एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के लिए रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification
Cockroach Janata Party protest

अभिजीत दीपके (Photo-X)

अमेरिका से आज सुबह 7.45 बजे दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के लिए रवाना हो गए हैं। वे दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगेंगे। दीपके ने अपने समर्थकों से पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी में शामिल होने की अपील की है। दीपके के नेतृत्व में CJP आज जंतर-मंतर पर अपनी पहली रैली आयोजित कर रही है। पार्टी इस दौरान NEET-UG पेपर लीक सहित CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं, आज के विरोध प्रदर्शन को लेकर CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अभिजीत दिल्ली पहुंच गए हैं। हमें उम्मीद है कि आज का दिन भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन होगा। हम पुलिस स्टेशन जा रहे हैं। जहां हम जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के अनुमति मांगेंगे।

दीपके ने अपने समर्थकों से दो चीजें लाने की अपील

अभिजीत दीपके ने अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का इंतजार है। अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें। पुलिसवालों के प्रति सहानुभूति और आभार जताने के लिए उन्हें फूल दें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है।

दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों कहा था कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए उनके पास कोई आवेदन नहीं आया है। इसके बावजूद उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के लिए एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।