29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूत बनकर डरा रहा है निर्भया का रेपिस्ट राम सिंह!  

दिल्ली में संत रविदास कैंप में राम सिंह का घर था। वहां के कुछ लोगों का कहना है कि राम सिंह अब भूत बन चुका है और उसका मकान भी भुतहा हो गया है।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Mar 11, 2015

तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाला निर्भया गैंगरेप का दोषी राम सिंह एक बार चर्चा में हैं। इस बार चर्चा केस से जुड़े किसी खुलासे को लेकर नहीं बल्कि कुछ अलग ही है। दरअसल दिल्ली में संत रविदास कैंप में राम सिंह का घर था। वहां के कुछ लोगों का कहना है कि राम सिंह अब भूत बन चुका है और उसका मकान भी भुतहा हो गया है।

एक दैनिक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक लोगों का मानना कि राम सिंह के बाद अब उसका भूत इस घर में रहता है। जिसकी वजह से कोई भी घर के आसपास नहीं जाता है। राम सिंह के मां-बाप ने इस घर में न रहने का फैसला किया था तब से मकान में ताला लटका हुआ है।

लोगों के मुताबिक कोई भी राम सिंह के मकान में जाने की हिम्मत नहीं करता है। किसी को नहीं पता ये अफवाह कैसे उड़ी, किसने उड़ाई। लेकिन बस्ती में रहने वालों का यहीं मानना है कि राम सिंह अब भूत बन चुका है और आज भी इस घर में रहता है।