
IIMC एलुमनी एसोसिएशन के 14वें कनेक्शन्स मीट में 10वें इमका अवार्ड्स के विजेता मंच पर सम्मानित होते हुए।
IIMC Alumni Association:दिल्ली में शुरू हुए आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के 14वें कनेक्शन्स मीट में इस बार खास चर्चा का विषय बने चंदन राय। लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चंदन राय को इस मंच पर कमिटी अवार्ड मिला, लेकिन यह सम्मान उनकी एक्टिंग के लिए नहीं, बल्कि एलुमनी गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए दिया गया। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के 10वें इमका अवार्ड्स के दौरान उन्हें ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
जूरी अवार्ड श्रेणी में सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा लक्ष्मी देवी ऐरे (एग्रीकल्चर), सफीना वानी (प्रिंट रिपोर्टिंग), मेधा यादव (ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग), मोहम्मद असद (प्रोड्यूसर), सौरव कुमार बोरा (भारतीय भाषाओं में प्रिंट रिपोर्टिंग), अल्पेश अरविंद करकरे (भारतीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग), तंजील आसिफ (इंडिपेंडेंट डिजिटल वीडियो रिपोर्टर), हसलीन कौर (एड पर्सन) और पंचानन मिश्रा को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को दिया गया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 10 हजार से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कमिटी अवार्ड श्रेणी में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप मल्लिक, संगीता ठाकुर और मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। पब्लिक सर्विस अवार्ड सुरेश कुमार वशिष्ठ (IAS), वीरेंद्र मिश्रा (IPS), कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को प्रदान किया गया। इसके अलावा आनंद दत्ता और माधव शर्मा को कनेक्टिंग एलुमनी, महाराष्ट्र और बिहार को कनेक्टिंग चैप्टर तथा डीडी न्यूज समोसा पार्टी को कनेक्टिंग ग्रुप का सम्मान मिला। रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और एडजरिला डेलिडिया फनाई को इमका पिलर अवार्ड दिया गया।
कार्यक्रम में आईआईएमसी से 50 साल पहले पास-आउट एमसी जोशी को गोल्डन जुबली सम्मान, जबकि 25 साल पहले पास-आउट 74 एलुमनी को सिल्वर जुबली सम्मान दिया गया। इस अवसर पर इमका अध्यक्ष सुशील सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, सिमरत गुलाटी, प्रसाद सान्याल और स्मारिका के संपादक संतोष उरांव ने स्मारिका का विमोचन किया।
कार्यक्रम में आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक केजी सुरेश, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक, वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिय प्रसाद, मीमांसा मलिक, अनुरंजन झा, आलोक कुमार, इंद्रजीत राय, शिशिर सिन्हा, संजय मिश्रा, मोना पार्थसारथी, निगमानंद प्रुस्टी, मिहिर रंजन सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में एलुमनी शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, अगले दो-तीन महीनों में भारत और विदेशों के कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट आयोजित किए जाएंगे।
Updated on:
02 Mar 2026 08:09 pm
Published on:
02 Mar 2026 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
