1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूबी आसिफ खान काफिर बन गई, इसे जिंदा जलाएंगे.. गलियों में लगे जान से मारने के पोस्टर

अलीगढ़ जिले की मुस्लिम महिला और बीजेपी नेत्री रूबी आसिफ खान के घर कल यानी मंगलवार को विवादित पोस्टर चिपका दिया गया है जिसमें लिखा है- पूजा करती है हवन करती है वंदे मातरम कहती है. इस्लाम से खारिज कर दो" परिवार समेत जिंदा जला दो" हम सच्चे मुसलमान जमातउल इस्लाम" नारे तकबीर अल्लाह हूं अकबर ।

3 min read
Google source verification
dddff.png

विवादित पोस्टर को हटाती पुलिस

अलीगढ़ जिले के थाना रोरावर इलाके में मुस्लिम महिला और भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बीते दिनों घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की थी। अब नवरात्रि के पर्व पर घर में दुर्गा की मूर्ति स्थापित की है। इसकी वजह से वह मौलानाओं के निशाने पर आ गई हैं। मंगलवार देर रात उनके घर के बाहर और गली में विवादित पोस्टर लगा दिए गए.

आसिफ खान की दीवारों पर चपका दिए गए पोस्टरों में लिखा है कि रूबी आसिफ खान काफिर बन गई है" पूजा करती है हवन करती है वंदे मातरम कहती है" ***** इस्लाम से खारिज कर दो" परिवार समेत जिंदा जला दो" हम सच्चे मुसलमान जमातउल इस्लाम" नारे तकबीर अल्लाह हैं अकबर ।

यह भी पढ़ें : Aligarh : जिस ट्रैक्टर की DM ने सौपी थी चाबी, उसी ट्रैक्टर को चोर ले उड़े, घटना CCTV में कैद

घर की दीवारों पर धमकी भरे विवादित पोस्टर चपका दिए जाने पर रूबी आसिफ खान ने कहा कि मैंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर के अंदर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की थी तो इस बार हमने घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है और 9 दिन हिंदू रीति रिवाज के अनुसार व्रत भी रखें जाएंगे। इसी बात को लेकर मेरे खिलाफ घर पर गलियों की दीवारों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही उनका कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस के द्वारा कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के मखदूमनगर निवासी भाजपा मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान एक बार फिर जिहादियों के निशाने पर आ गई है। मुस्लिम महिला ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर के अंदर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की थी।

इस बार उनके द्वारा नवरात्रों के मौके पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करते हुए 9 दिन व्रत रखते हुए पूजा अर्चना की जा रही है लेकिन इस बार नवरात्रों के मौके पर दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित किए जाने के बाद मुस्लिम महिला नेत्री की गलियों और घरों की दीवारों पर धमकी भरे स्लोगन लिखे हुए विवादित पोस्टर चपका किए गए हैं। विवादित पोस्टर चिपकाए जाने के बाद मुस्लिम महिला नेत्री का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जो शहर का माहौल खराब करने का लगातार कोशिश कर रहे हैं।

वहीं पिछले दिनों गणेश मूर्ति घर में स्थापित करने को लेकर रूबी आसिफ खान के खिलाफ मौलवियों ने फतवा जारी कर दिए थे। जिसको लेकर वह काफी चर्चा में रही थी, नव दुर्गा के पावन पर्व पर रूबी आसिफ खान ने अपने घर में नव दुर्गा की मूर्ति स्थापित की है। इससे पहले भी रूबी आसिफ खान पर जानलेवा हमले हो चुके हैं।
पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए रूसी आसिफ खान का कहना है कि बुधवार की सुबह या देर रात में किसी ने उसके घर और गलियों में विवादित पोस्टर लगाए हैं। जब हम सुबह सोकर उठे तो पड़ोसियों ने हमें जानकारी दी और कहा घर के दीवारों पर पोस्टर लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : 20 लाख की चोरी के खुलासे की मांग को लेकर पीड़ित बच्चों सहित अनशन पर बैठा

पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है : एसपी सिटी कुलदीप सिंह
इस मामले पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि बुधवार की सुबह थाना रोरावर पुलिस को मखदूमनगर निवासी मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान के द्वारा सूचना दी गई कि उसके घर के दीवारों पर धमकी भरे पोस्टर चिपके हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पीड़ित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रोरावर में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। तत्वों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader