1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश: फैजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की ट्रक से ज़बरदस्त भिड़ंत, 8 लोगों की मौत

लखनऊ- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही क्षेत्र में ड्योढी मोड के पास सडक पार कर रहे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में 8 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Aug 14, 2016

उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के रौनाही क्षेत्र में रविवार तडके हुए एक भीषण सड़क हादसे में चालक समेत कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ आजमगढ़ में कधारपुर और कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले कार सवार आठ लोग फैजाबाद से लखनऊ की तरफ जा रहे थे।

लखनऊ- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही क्षेत्र में ड्योढी मोड के पास सडक पार कर रहे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में सुनील कुमार, चुन्नीलाल विश्वकर्मा, अभिषेक मौर्य, अर्जुन सोनकर, अनिल कुमार भारती, मनोज विश्वकर्मा, श्याम नारायण, सुभाष यादव 8 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ ये लोग आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रहे थे और अलग-अलग परिवार के थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader