14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कराते चैंपियनशिप: सुकमा के 6 खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम, 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रोंज मेडल किया हासिल

Karate Championship: भारत पश्चिम बंगाल के खड़कपुर में 22वां राष्ट्रीय जापान केन्यू रुय कराते चैंपियनशिप खड़कपुर युवा एकेडमी के द्वारा आयोजन किया गया था। जिसमें 13 राज्य के खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लिया था।

less than 1 minute read
Google source verification
कराते चैंपियनशिप

कराते चैंपियनशिप

Karate Championship: भारत पश्चिम बंगाल के खड़कपुर में 22वां राष्ट्रीय जापान केन्यू रुय कराते चैंपियनशिप खड़कपुर युवा एकेडमी के द्वारा आयोजन किया गया था। जिसमें 13 राज्य के खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लिया था।

कराते कोच बसंत कुमार जैन और टीम प्रबंधक रोहित साहू के साथ छत्तीसगढ़ के टीम से 10 खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लिए थे जिस में से 6 कराते खिलाडियो ने जीत हासिल किए। चैंपियनशिप में काता, कुमूते, टीम काता, टीम कुमूते, जिनमे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कुमूते में 2 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल और 3 ब्रोंज मेडल प्राप्त किए हैं। इनमें से पहला गोल्ड मेडल जयनील मंडावी (12) सुकमा जिला और दूसरा गोल्डमेडल आलोक मंडल (24) जिला सुकमा प्राप्त किया एक सिल्वर मेडल सुकमा जिला के दोरनापाल की सरियम सुनीता (19) ने प्राप्त किया। 3 ब्रोंज मेडल कृष्ण यादव (24), पवन कुमार (19) आरूसी नागेश (12) ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण-तोडफ़ोड विवाद में पुलिस ने 5 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, BJP ने गठित की 6 सदस्यों की जांच कमेटी

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात
छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि यह खिलाड़ी सुकमा जिले से है जो अति संवेदनशील नक्सली क्षेत्र में आता है। अब समय के साथ लोगों की सोच बदल रही है और अब सुकमा जिला नक्सली घटनाओं के लिए नहीं बल्की अच्छे खिलाड़ियों के नाम से जाना जाएगा।

इस राष्ट्रीय जापान केन्यू रुय कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी आर्थिक स्थिति सही नही है, इसके बावजूद इस खेल में हिस्सा लेने आगे आ रहे हैं। जिनकी सहायता करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सामने आते रहते हैं। जिनमें से अभी होने वाले चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सहायता करने के लिए लच्छू राम ने हाथ बढ़ाया है।