
CG Minister Kawasi Lakhma
सुकमा. Chhattisgarh News : मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा नगर पालिका परिषद के स्थित शबरी दुग्ध सागर पार्लर का लोकार्पण किया। शबरी दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ के द्वारा शबरी मिल्क पार्लर का संचालन किया जाएगा। शबरी दुग्ध सागर पार्लर में दूध के साथ ही घी, दही, खोवा और पनीर एवम् दूध से बनी हुई सामग्रियों का विक्रय किया जायेगा। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजना के संचालन से लोगों को सक्षम बनाने का काम रही है। साथ ही कहा की शासन प्रशासन लोगों को सक्षम बनाने हर संभव मदद कर रही है। सी मार्ट और शबरी दूग्ध डेयरी के संचालन कर समूह को रोजगार दे रही है।
Chhattisgarh hindi news : उन्होंने कहा कि लोगों को जिला चिकित्सालय में अब सुविधाओ के विस्तार से राज्य के अलावा दूसरे राज्य के लोग आकर स्वास्थ्य का उपचार करा रहे है। और जहा लोगों हॉस्पिटल आना संभव न हो वहा हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धित सुविधाए प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि शबरी मिल्क पार्लर से शबरी डेयरी के विस्तार में अहम हैं, साथ ही स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए शेक और जूस जैसे अन्य उत्पाद का भी विक्रय किया जायेगा। शबरी दुग्ध पार्लर के संचालन से किसान समृद्ध होंगे और जिले में दूध उत्पादन में बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जिले में अधिक से अधिक शुद्ध, पौष्टीक, स्वास्थ्यवर्धक ताजा शुद्ध दूध और दूध सामग्रियों का विक्रय पार्लर के माध्यम से किया जाएगा। आज सी मार्ट ने एक वर्ष पूर्ण हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस. एस ने सी मार्ट के सफलतापूर्वक संचालन पर केक काटकर पूरे स्टाफ को बधाई दी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजू साहू अध्यक्ष नगर पालिक परिषद सुकमा एवं अन्य जनप्रतिनिधी और कलेक्टर हरिस. एस, डी एन कश्यप सीईओ जिला पंचायत सुकमा, डॉ जहरुद्दीन पशु चिकित्सा एवं सेवाए सहित शबरी दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष रामा राजू एवम सदस्य, सी मार्ट के स्टाफ सहित अन्य अधिकार एवम् कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Published on:
20 May 2023 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
