11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Naxal News: सुकमा में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, कुछ नक्सलियों के मारे जाने का दावा

Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा की पहाड़ियों में साल के अंतिम दिन एक मुठभेड़ हो गई, जिसमें कोबरा 208 बटालियन के जवान वीरेंद्र सिंह शहीद हो गए। वहीं पुलिस ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

सुकमा

image

Ashish Gupta

Dec 31, 2021

naxal in chhattisgarh

लॉकडाउन में आपदा को बना रहे अवसर: नक्सली पीएलजीए में कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं की भर्ती

सुकमा. Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा की पहाड़ियों में साल के अंतिम दिन एक मुठभेड़ हो गई, जिसमें कोबरा 208 बटालियन के जवान वीरेंद्र सिंह शहीद हो गए। वहीं पुलिस ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पालाचलमा क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर कोबरा 206 के जवान पालाचलमा क्षेत्र की ओर रवाना हुए। जहां जवानों को देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। दो घंटे की दोनों ओर से फायरिंग के बाद कमजोर होते नक्सली भाग निकले। इस मुठभेड़ में कोबरा 208 के जवान वीरेंद्र सिंह की गोली लग गई। जिन्हें इलाज के लिए किस्टाराम लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि पालाचलमा क्षेत्र में ही बीते दिनों 6 नक्सलियों को मार गिराया गया था। उसी क्षेत्र से कुछ दूरी पर शुक्रवार को नक्सलियों ने फिर से फायरिंग की। इस मुठभेड़ में कोबरा 208 के जवान को गोली लगी वहीं बड़ी संख्या में नक्सलियों को भी नुकसान होने की सूचना मिल रही है।

कोबरा 206 बटालियन के इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या
सुकमा जिले के अतिनक्सल प्रभावित बुरकापाल कैंप में तैनात कोबरा 206 ए बटालियन के इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत वलांग ने अज्ञात कारणों से गुरुवार शाम कैंप परिसर के शौचालय में आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी मिलते ही साथी जवान उन्हें फील्ड अस्पताल चिंतलनार ले गए जहां डॉक्टरों ने उनके मौत होने की पुष्टि कर दी।

बुरकापाल कैंप में कोबरा 206 ए कंपनी में तैनात इंस्पेक्टर वलांग पिता कायलेग निकेन (&7 वर्ष) निवासी दिमापुर, नागालैंड की इसी महीने 7 तारीख को पोस्टिंग हुई थी। गुरुवार रात लगभग 8.50 बजे कैम्प परिसर के शौचालय में शव गमछे में लोहे के पाइप पर लटका मिला।