23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेकिंग : देर रात नक्सलियों ने लगाए बैनर पोस्टर, किया सुकमा बंद का ऐलान

सुकमा जिले के दोरनापाल थानाक्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों ने आज सुकमा बंद के बैनर पोस्टर लगाए है।

2 min read
Google source verification
देर रात नक्सलियों ने लगाए बैनर पोस्टर

ब्रेकिंग : देर रात नक्सलियों ने लगाए बैनर पोस्टर, किया सुकमा बंद का ऐलान

जगदलपुर/सुकमा. सुकमा मुठभेड़ में मारे गए 15 नक्सलियो से बौखलाए नक्सलियों ने सुकमा बंद का आव्हान किया था। नक्सलियों ने इसी के तहत सोमवार को सुकमा बंद का आव्हान किया था। नक्सलियों ने पिछले दिनों पर्चे फेंक कर यह सुकमा मुठभेड़ में मारे गए नक्सली असलियत में उनका नक्सलियों से कोई वास्ता नहीं है वह आम ग्रामीण की तरह है। आपको बता दें कि इसी पर्चे में ही नक्सलियों ने पूरा नाम सहित मारे गए लोगों को सुकमा में नक्सली नहीं होने की बात कही थी और इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया था।

Read More : नक्सलियों ने दिखाया अपना काला चेहरा, देर रात 5 ट्रकों को किया आग के हवाले

बैनर पोस्टर को हटाने का काम पुलिस के द्वारा जारी है
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के दोरनापाल थानाक्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों ने आज सुकमा बंद के बैनर पोस्टर लगाए है। जिसके तहत नक्सलियों ने आज सुकमा में मुठभेड़ के खिलाफ सुकमा बंद का आव्हान किया है। बताया जा रहा है कि, इस बैनर पोस्टर को देखकर फिर से सुकमा के अंदरूनी इलाकों में खौफ कायम है। इस बैनर पोस्टर को हटाने का काम पुलिस के द्वारा जारी है।

घटना रविवार शाम की है
गौरतलब है कि माओवादियों ने सुकमा में उत्पात मचाते हुए कांकेरलंका व पुसवाड़ा के बीच 2 वाहनों को किया आग के हवाले कर दिया। घटना रविवार शाम की है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए। और देर रात दोरनापाल इलाके में बैनर पोस्टर लगाकर किया बंद का ऐलान

2 पिकअप वाहन शामिल है
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांकेरलंका व पुसवाड़ा के बीच माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने ने जिन वाहनों में आग लगाई है उनमें 2 पिकअप वाहन शामिल है। और बैनर पोस्टर लगाने की बात भी स्वीकार की।