दोरनापाल से चिंतलनार मार्ग पर 5 किमी सड़क निर्माण का काम दोरनापाल के गोविंद देशमुख ने करवाया। सड़क निर्माण की कार्य एजेंसी लोक निर्माण विभाग और सड़क निर्माण की लागत लगभग 3 करोड़ है। उसके बाद भी करोड़ों की लागत से बनी सड़क दो माह बाद उधड़ रही है जो निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल रही है।