10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sukma News: खेल-खेल में बड़ा हादसा, नहाने गए दो मासूम बच्चों की मालगेर नदी में डूबकर मौत, गांव में मातम

Sukma Accident News: खेल-खेल में नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। सुकमा के मालगेर नदी में हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया..

less than 1 minute read
Google source verification
sukma death news

सुकमा में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत ( Photo - Patrika )

Sukma Accident: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मालगेर नदी में दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों खेल-खेल में बिना बनाए नहाने नदी चले गए। इस दौरान दोनों नदी की धार में बहने से दोनों की मौत हो गई। यह मामला गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एटपाल के कवासीपारा का है। जहां मालगेर नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

Sukma Accident News: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों की पहचान गीता करटामी (4 वर्ष) और अशोक पोडियम (4 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के शवों का मंगलवार शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

परिवार के सदस्य गए थे लकड़ी काटने

Sukma News: परिजन मूड़ा करटामी ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य जंगल में लकड़ी लेने गए हुए थे। घर पर बच्चे अकेले थे। सुबह करीब 9 बजे दोनों बच्चे घर से निकलकर मालगेर नदी की ओर नहाने चले गए। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

नदी किनारे कपड़े देख हुई अनहोनी की आशंका

दोपहर करीब 2 बजे नदी किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद गांव के लोगों ने नदी में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।