
सांप के साथ सोता देख घर वालों के उड़ गए होश फिर जो हुआ...
कांकेर पखांजूर के रहने वाले एक व्यक्ति की सांप के काटने (snake bite) की वजह से मौत हो गयी। जब यह घटना हुई तो पीड़ित अपने बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा था और जहरीला सांप उसके बिस्तर पर चढ़ गया था।
जानकारी के अनुसार पखांजूर के बारदा इलाके में रहने वाला एक युवक अपने घर में बिस्तर पर सोया हुआ था। इसी दौरान करैत सांप उसके बिस्तर पर चढ़ गया। व्यक्ति नींद में था और करवट बदलते समय युवक सांप के ऊपर आ गया। जिसके कारण सांप ने उसे डंस (snake bite) लिया। जिसके कारण रात में उसकी तबियत खराब होने लगी। तो उसने अपने परिजनों को उठाया। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उन्हें सारा माजरा समझ में आ गया। घर वाले आनन फानन में युवक को रात में ही पखांजूर अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर...
Published on:
30 Jun 2019 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
