16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टारगेट-74 के लिये ये है बीजेपी का प्लान फाइनल, बूथ स्तर पर हर वर्ग के सदस्यों की तैयार हो रही टीम

लोकसभा चुनाव 2019 : लोकसभा चुनाव जीतने के लिये भाजपा ने जिलेवार बनाई खास प्लानिंग...

2 min read
Google source verification
bjp final plan for target 74

टारगेट-74 के लिये बीजेपी का ये है प्लान फाइनल, बूथ स्तर पर हर वर्ग के सदस्यों को लेकर तैयार होगी एक टीम

सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी मिशन 2019 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिये जिलेवार पर प्रति बूथ पर भाजपाइयों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सुलतानपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को हर बूथ स्तर पर 50 सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है, जिसमें से 20 सदस्य एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग से बनाने आवश्यक हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं संगठन के जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने शहर के सुपर मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता में आयोजित बूथ गठन समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग बैठक की।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ गठन समिति एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि 14 सितम्बर तक जिले के 2127 बूथों का गठन शत-प्रतिशत किया जाना है। पार्टी ने मिशन- 2019 के लिए टारगेट- 74 सुनिश्चित किया है। प्रत्येक बूथ पर 50 नये सदस्य बनाने हैं, जिसमें से 20 सदस्य SC/ST एवं पिछड़े वर्ग से बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि संगठनात्मक कार्य में हीला-हवाली एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बूथ गठन समिति की बैठक पुनः 15 सितम्बर को सुनिश्चित की है।

पीएम की उम्मीदों पर कार्यकर्ताओं को उतरना होगा खरा
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात बिना छुट्टी लिए काम कर रहे हैं। इस दशा में कार्यकर्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी पर 100 फीसदी खरा उतरना होगा।

14 सितंबर तक कर लेंगे संगठनात्मक व्यूह रचना
भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने जिला प्रभारी को समस्त संगठनात्मक व्यूह रचना 14 सितम्बर तक पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया। छंगू ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटकर संगठनात्मक कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी व तन्मयता से जुटकर बूथ गठन समिति का कार्य समय से पूर्ण करे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शशिकांत पांडे ने किया।

ये रहे शामिल
बैठक में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल, धर्मेन्द्र बबलू, राघवेंद्र श्रीवास्तव, किसान मोर्चा अध्यक्ष काली सहाय पाठक, घनश्याम चौहान, प्रदीप शुक्ला ,संजय सोमवंशी, राजधर शुक्ला, जि.प.सदस्य छेदी लाल मौर्या, जगदीश चौरसिया , नगर अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, रमापति मोर्या, सभाजीत पांडे, अनिरूद्ध शुक्ला, संदीप पांडे, रमेश तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, दानबहादुर तिवारी,रमेश तिवारी,उमाकांत शुक्ला,शेष कुमार सिंह, राजेश राज मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह,आशीष सिंह रानू,रामचन्द्र दूबे, आदर्श पांडे, कुलदीप सिंह,अवधेश सिंह, आईटीसेल प्रमुख मनोज मौर्या, जय प्रकाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।