
सुलतानपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने जिले के नौ विकासखण्डों के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें चुना है, उस पर उन्हें खरा उतरना होगा। कहा कि पंचायत चुनाव में सर्वाधिक भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों की विजय के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी आएगी। पिछले कार्यकाल में भ्रष्ट प्रधानों का उदाहरण देते हुए मेनका गांधी ने कहा कि क्या वे चाहते हैं कि आपके बच्चे आपको बेईमान व भ्रष्ट कहें। मेनका गांधी ने कहा कि इज्जत से बढ़कर पैसा नहीं है। पैसा तो हाथ की मैल होता है।
बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अगर मतदाताओं के विश्वास पर खरे उतरे तो वह अपने पद पर अनवरत काबिज रह सकते हैं। कहा कि योगी सरकार के निर्णय से जिले में पंचायत सहायक के रूप में लगभग एक हजार युवकों को रोजगार मिल जाएगा। अब गांव के सचिवालय में ही ग्रामीणों का सरकारी कार्य हो जाएगा। पत्रकारों के सवाल पर कि धनपतगंज में प्रधानों के भ्रष्टाचार की जांच होने के बाद जिला प्रशासन ने उसकों ठण्डे बस्ते में डाल रखा है। इस पर मेनका गांधी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में भ्रष्ट ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वह कटिबद्ध हैं।
नौ ब्लॉक प्रमुखों को किया सम्मानित
भदैंया, लम्भुआ, पीपी कमैचा, कादीपुर और दोस्तपुर सहित नौ ब्लॉक प्रमुखों को संबोधित करते हुए प्रत्येक विकास खण्ड में किये गये कार्यों व उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।
Published on:
2 Aug 2021, 7:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.