19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: मेनका गांधी की जगह इस सीट से ED के रिटायर्ड अधिकारी को बीजेपी देगी दिकट!

Lok Sabha Election 2024: भाजपा लोकसभा चुनाव–2024 चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही है। यूपी में कई सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवारों को बदल सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha Election 2024 menka_ganhdi.jpg

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर भाजपा यूपी की हर सीट पर अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने शुरू कर दिया है। भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कब करेगी, अभी इसका संकेत नहीं मिला है, लेकिन सीटों पर कयास लगाए जाने लगे हैं।

आईएनएस की एक खबर के अनुसार बीजेपी पिछली बार की तरह फिर मेनका गांधी की सीट बदल सकती है। सीट को लेकर पार्टी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। राजनीति के जानकार की मानें तो मेनका के निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर में पूर्व ईडी अधिकारी से नेता बने राजेश्वर सिंह भाजपा से एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: वरुण गांधी को पीएम मोदी अब अच्छे लगने लगे, जानिए क्यों?


राजेश्वर सिंह सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजेश्वर सिंह सुल्तानपुर में ओवरटाइम करते हैं। ऐसा माना जाता है कि राजेश्वर सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुड बुक मेें हैं। सुल्तानपुर सीट बीजेपी का गढ़ रही है और बीते चुनावों के दौरान पार्टी यहां से जीत दर्ज करती रही है।

सुल्तानपुर की ताजा खबरें: Sultanpur News in Hindi

2019 लोकसभा चुनाव मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से लड़ा था। उन्होंने बीएसपी को हराया था। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ी थींं। वहां से बुद्धसेन वर्मा को करीब 3 लाख वोटों से चुनाव हराया था। मार्च में लोकसभा चुनाव का एलान होने की पूरी संभावना है। यूपी में भारत निर्वाचन आयोग की टीम 29 फरवरी को पहुंच रही है। यहां चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही टीम प्रशासन और राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी