22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिवसीय सुलतानपुर दौरे पर पहुंचीं मेनका गांधी, कही यह बड़ी बात

- सुलतानपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी

2 min read
Google source verification
BJP MP Maneka Gandhi

दो दिवसीय सुलतानपुर दौरे पर पहुंचीं मेनका गांधी, कही यह बड़ी बात

सुलतानपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचीं। रास्ते में उत्साही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों के संगठन उपजा द्वारा सम्मान समारोह में शरीक हुईं। पत्रकारों पूर्व केंद्रीय मंत्री से प्रेसक्लब की जर्जर हालत के बारे में बताया और उसे जीर्णोद्धार कराने की बात कही।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप सब लोकतंत्र की धुरी हैं। आप सभी निर्भीक होकर सत्य खबरों का प्रकाशन करें। मेनका गांधी ने कहा कि यदि कहीं माफिया, अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या धमकी दे तो इसकी सूचना हमें जरूर दें। पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेनका गांधी ने भी पत्रकारों को हर समय उनके साथ रहने का भरोसा दिलाया। उसके बाद मेनका गांधी पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार गई जहां भाजपा द्वारा चलाया जा रहे सदस्यता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश मजबूत हुआ है और विश्व विरादरी में भारत की धमक कायम हुई है।

पत्रकारों और भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने के बाद कार्यक्रम से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सीधे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के भाजयुमो नेता आशुतोष मिश्र के घर पहुंचीं, एक हफ्ते पहले जिनकी हत्या हुई थी। मेनका गांधी ने पीड़ित परिवार को को सांत्वना दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सांसद थाना कोतवाली देहात के गांव भुलकी पहुंचीं, जहां 4 दिन पहले रात में सो रहे दलित दम्पति अशोक कुमार कोरी पर बिजली का तार टूटकर गिरने से दम्पति की मौत हो गई थी। मृतक दलित अशोक कुमार कोरी के घर पहुंचकर मेनका गांधी ने उसके परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करूंगी।

देखें वीडियो...