शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी सिर्फ वीडियो वायरल करने तक ही सीमित नहीं था। बल्कि वह फुटेज दिखाकर लोगों को धमकी देता और उनसे वसूली भी करता था। आरोप यह भी है कि उसने एक्सप्रेसवे किनारे गांवों में रहने वाली महिलाओं की निजी गतिविधियों के वीडियो तक सिस्टम से निकाल लिए और उन्हें भी फैलाया। इस तरह सुरक्षा के नाम पर लगाए गए कैमरों को प्राइवेसी तोड़ने का हथियार बना दिया गया।